Prayagraj News: बुजुर्ग रेल पेंशनरों के घर पहुंचकर बनाएंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ रेल पेंशनरों को घर पर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने में मदद दी जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह पहल की गई है। 25 अक्तूबर को कर्मचारियों ने पेंशनरों के घर पहुंचकर मोबाइल आधारित प्रक्रिया और डिजिटल सत्यापन में सहयोग दिया। इससे पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र के लिए बैंक या कार्यालय जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कई बुजुर्गों के घरों में जाकर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनाया गया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शिविर में 51 पेंशनर्स ने बनावाए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पेंशनधारकों के लिए डिजिटल जीवन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.