प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: घर के बाहर कगार पर बैठकर खाना खा रहे बुजुर्ग को लात मारकर यमुना नदी में धकेल दिया गया। आरोप है कि इससे उनकी कलाई व सीने की हड्डियां टूट गईं और सिर व कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं। बक्शीमोढ़ा (जीटीबी नगर) निवासी श्रीकिशन के अनुसार, रात करीब 10 बजे उनके पिता सियाराम घर के सामने कगार पर भोजन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे पड़ोसी अजय निषाद ने उन्हें उठाते हुए जोरदार लात मारी, जिससे वे सीधे नीचे यमुना नदी में जा गिरे। आरोप है कि अजय के बेटे सूरज ने भी बुजुर्ग के साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बुजुर्ग को लात मारकर यमुना कगार से नीचे गिराया सियाराम को करेलाबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करेली पुलिस ने अजय और सूरज निषाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। य...