Prayagraj News: बुजुर्ग को लात मारकर यमुना कगार से नीचे गिराया
प्रयागराज, नवम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शराब के नशे में धुत पड़ोसी और उसके बेटे ने 64 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। घर के बाहर कगार पर बैठकर खाना खा रहे बुजुर्ग को लात मारकर यमुना नदी में धकेल दिया गया, जिससे उनकी कलाई व सीने की हड्डियां टूट गईं और सिर व कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं। बक्शीमोढ़ा (जीटीबी नगर) निवासी श्री किशन के अनुसार, 20 नवंबर की रात करीब 10 बजे उनके पिता सियाराम घर के सामने कगार पर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में पहुंचे पड़ोसी अजय निषाद ने उन्हें उठाते हुए जोरदार लात मारी, जिससे वे सीधे नीचे यमुना नदी में जा गिरे। आरोप है कि अजय के बेटे सूरज ने भी बुजुर्ग के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल सियाराम को करेलाबाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशन की तहरीर पर करेली पुलिस ने 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.