प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला के बैग से सोने का मंगलसूत्र और चेन चोरी हो गई। पीड़िता ने प्रयागराज जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। चित्रकूट निवासी दीपिका द्विवेदी 21 नवंबर को अपनी मां के साथ प्रयागराज जंक्शन से चित्रकूट जाने के लिए ट्रेन संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई। यात्रा के दौरान जब उन्होंने अपना बैग देखा तो उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन गायब थी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन आभूषण नहीं मिले। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने चोरी की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी दी थी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ट्रेन में महिला का पर्स चोरी, दो लाख के गहने-कैश गायब इ...