Prayagraj News: बीमार गोवंश के लिए अलग शेड बनाने का निर्देश
प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीडीओ जीपी कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय गोशाला समिति की बैठक हुई। बैठक में डीडीओ ने कहा कि सभी गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा उपलब्ध कराया जाए। बीमार गोवंशों के उपचार के लिए अलग शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण फैलने की आशंका न रहे और उनका समुचित इलाज किया जा सके। उन्होंने वर्षा ऋतु को देखते हुए गोशालाओं में जलभराव रोकने, छाया, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक भूपेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.