प्रयागराज, सितम्बर 28 -- Prayagraj News: मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम के औचक निरीक्षण में हंडिया और हनुमानगंज में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-पॉलीथिन, बदहाल नालियां, अव्यवस्थित फुटपाथ और खाद्य विक्रय स्थलों पर गंदगी मिलने पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बहादुरपुर के बीडीओ का तीन माह का वेतन रोकने और नगर पंचायत हंडिया की अधिशासी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने नगर पंचायत हंडिया और बहादुरपुर ब्लॉक के हनुमानगंज क्षेत्र का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा व पॉलीथिन बिखरी मिली। पेड़-पौधों के आसपास भी सफाई का अभाव था। नालियां कई जगह ओवरफ्लो मिलीं और जल निकासी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़ा-पॉलीथिन हटाने औ...