प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न के आधार पर एक अवसर देने की मांग को लेकर सैकड़ों छात्रों ने सोमवार को फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों बेरोजगार सुबह 11 बजे शिक्षा निदेशालय पहुंच गए। वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण शिक्षा निदेशालय बंद होने के कारण अभ्यर्थी मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए।

शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन अवकाश के बावजूद शिक्षा निदेशालय के कुछ कर्मचारियों को आवश्यक कार्य आना पड़ा तो यूपी बोर्ड की तरफ गेट से प्रवेश और निकासी हुई। धीरे-धीरे अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ती गई और तकरीबन एक बजे पुलिस मुख्यालय और शिक्षा निदेशालय के आर-पार...