प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठाकुर राम प्रताप सिंह बालिका इंटर कॉलेज बीकापुर की सैकड़ों छात्राओं ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर राजकुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक हरि नारायण सिंह ने किया, जबकि संचालन प्रधानाचार्या कामाक्षी सिंह ने संभाला। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ​इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक जुलूस नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शहीदों के बलिदान को नमन करने का पावन अभियान है।​ यात्रा में शिव कुमारी यादव, ममता रावत, माधुरी सिंह, अनुराधा श्रीवास्तव, चमन आरा, प्रमिला सिंह, नीलम यादव, सृष्टि जायसवाल, सूरज केशरवानी,...