प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। 119 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनी शाखा के सहयोग से कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रयागराज एवं निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का 70 उपभोक्ताओं एवं नागरिकों ने लाभ उठाया।अस्पताल के सीपीआरओ एवं मीडिया प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में नैनी ब्रांच के शाखा प्रमुख शशि रंजन कुमार को सम्मानित किया गया। मुख्य प्रबंधक शशि रंजन कुमार, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस से भुवनेश्वर शर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...