Prayagraj News: बीएड विशेष शिक्षा करने वाले शिक्षक भर्ती से बाहर
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती से बीएड विशेष शिक्षा को बाहर कर दिया गया है। भारतीस पुर्नवास परिषद (आरसीआई) से मान्य होने के बावजूद दोनों भर्तियों से बाहर होने के कारण स्पेशल बीएड करने वाले हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं। शिक्षा निदेशालय से लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तक को ज्ञापन दे रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापनों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में से स्पेशल बीएड डिग्रीधारकों को बाहर करने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। उन्होंने दावा किया है कि न्यायालयों ने भी स्पेशल बीएड को बीएड के समकक्ष माना है। इसके बावजूद बिना सोचे-समझे उनसे अवसर छीना जा रहा है।
टीजीटी-पीजीटी भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.