Prayagraj News: बिरहा में गूंजे राम-सीता के प्रसंग, कालबेलिया व चकरी पर झूमे दर्शक
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में चल रहे दीपावली शिल्प मेले में चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों व लोकनृत्यों के नाम रही। शिल्प हाट में रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत शिवराज विश्वकर्मा और उनके दल के बिरहा गायन से हुई। कलाकारों ने भगवान राम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने व माता सीता की मनोदशा से जुड़े प्रसंगों को बिरहा के माध्यम से प्रस्तुत किया। कलाकारों की 'हजूर जीत के लौटे लंका, माई सीता के मन में शंका' जैसे बोलों पर दर्शक का समूह भावविभोर हो गया।राजस्थान से आए एसबी गुजरावत ने चकरी, कालबेलिया व चरी लोकनृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। पारंपरिक वेशभूषा में उनकी प्रस्तुतियों ने राजस्थाना की लोक संस्कृति की झलक दिखाई। प्रयागराज की नर्गिस परवीन ने 'रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.