Prayagraj News: बिना बैटरी शरीर की सेहत पर नजर रखेंगे सेंसर
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: आने वाले समय में ऐसे छोटे सेंसर स्वास्थ्य की निगरानी में मददगार हो सकते हैं, जिन्हें चलाने के लिए अलग से बैटरी की जरूरत नहीं होगी। शरीर की गतिविधियों या आसपास उपलब्ध ऊर्जा से चलने वाले इन उपकरणों की मदद से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाने की संभावनाओं पर वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। मंगलवार को ट्रिपलआईटी में शुरू हुई पांच दिनी कार्यशाला में ऐसी ही उभरती तकनीकों पर चर्चा हुई। सेंसर एवं फोटोनिक डिवाइसेज विषयक कार्यशाला में देश के विभिन्न संस्थानों से 90 प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. मुकुल एस सुतावाने ने कहा कि आधुनिक तकनीक के विकास में सेंसर और प्रकाश आधारित उपकरणों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इनका इस्तेमाल स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में किया जा सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.