Prayagraj News: बिना बिजली कनेक्शन के चला रहे थे चार एसी और फ्रीज
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: बिजली विभाग के प्रवर्तन दल द्वितीय ने नवाबगंज के मोहम्मदपुर गांव में छापामारी की। एक घर में कटियामारी पकड़ी। उपभोक्ता के घर में चार एसी, फ्रीज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिजली चोरी से चल रहे थे। टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है। कुल 13 किलो वाट बिजली चोरी पकड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि उपभोक्ता ने अपने पुराने मकान में बिजली का कनेक्शन लिया था। दूसरा नया मकान बनवाने के बाद कनेक्शन नहीं लिया और कटिया से एसी चला रहा था। वहीं प्रवर्तन दल प्रथम ने करछना के बेंदो में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.