प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग ने मिशन सेफ भविष्य अभियान-3 के तहत स्कूली वाहनों की जांच शुरू की है। मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में हुई जांच के दौरान परमिट, प्रदूषण, सुरक्षा उपकरण, बीमा समेत दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 38 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। इनमें आठ वाहन ऐसे मिले, जिनमें जांच के दौरान बच्चे सवार थे। अधिकारियों ने वाहन संचालकों को चेतावनी दी कि दोबारा नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। पीटीओ केकी मिश्रा समेत अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों को रोककर दस्तावेज और सुरक्षा उपकरणों की जांच की।314 स्कूली वाहनों की फिटनेस हो चुकी थी खत्मप्रयागराज। एआरटीओ प्रशासन विजय प्रकाश ने बताया कि प्रयागराज में 314 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो ग...