प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए वाहनों के फिटनेस, परमिट और अन्य मानक तय हैं, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में स्कूली वाहन इन नियमों का पालन किए बिना सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में 315 स्कूली वाहनों का फिटनेस जुलाई 2026 में समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद इनका संचालन जारी है। वहीं, 180 स्कूली वाहन ऐसे भी हैं, जिनके पास परमिट नहीं है और वे बच्चों को लेकर सड़कों पर चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mathura News: 15 स्कूली वाहनों के चालान कर 3 स्कूली वाहन किए सीज आरटीओ हिमेश तिवारी ने मंगलवार को फिटनेस समाप्त हो चुके सभी 315 स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस भेजा। इसमें वाहन का फिटनेस कराने और निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्ल...