प्रयागराज, सितम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मंडल की खराब सड़कों की स्थिति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक में लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अफसर बिना पूरी तैयारी के पहुंच गए। क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की सर्वे रिपोर्ट और परियोजनाओं से जुड़ी अद्यतन जानकारी नहीं मिलने पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को बैठक से वापस भेजते हुए पूरी रिपोर्ट के साथ दो से तीन दिन में दोबारा बैठक करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों के पास सड़कों की वास्तविक स्थिति बताने वाली सर्वे रिपोर्ट नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों का ड्रोन सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा। साथ ही चालू परियोजनाओं की पिछले...