Prayagraj News: बिना अनुमति ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता को पुलिस ने कराया बंद
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: थरवई थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में रविवार को बिना अनुमति कराई जा रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता को पुलिस ने रुकवा दिया। मौके से कुर्सी, साउंड आदि सामान कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पैगम्बरपुर गांव में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता कराई जा रही थी। दूर-दराज से दर्जनों लोग अपना ट्रैक्टर लेकर आए थे। मौके पर भीड़ जमा थी। बताया गया कि विजेता टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की गई थी। जानकारी पर एसीपी ने आयोजन बंद कराने का आदेश दिया। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजक संजीव कुमार से अनुमति मांगी तो वह नहीं दिखा पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.