Prayagraj News: बिजली बिल जमा करने के लिए ग्राहकों को फोन, कनेक्शन कटने की दी चेतावनी
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बिजली विभाग ने बकाया बिल जमा कराने के लिए बुधवार सुबह से उपभोक्ताओं को फोन करना शुरू कर दिया। एसडीओ कार्यालय से बिजलीकर्मी उपभोक्ताओं को फोन कर बिल जमा करने की जानकारी दे रहे हैं। फोन पर उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि वे अपना बिजली बिल समय से जमा कर दें, नहीं तो बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन स्वत: ही काट दिया जाएगा। बिजलीकर्मियों ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए समय रहते भुगतान करने की सलाह दी है। विभाग की ओर से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें कनेक्शन कटने से बचने के लिए तत्काल बिल जमा करने को कहा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.