प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: बिजली के खंभों पर खुले तारों के कारण करंट आने की समस्या दूर करने के लिए बिजली विभाग ने मंगलवार को नई पहल शुरू की। कल्याणी देवी डिवीजन के बाजार में स्थित बिजली के पोलों पर इंसुलेटिंग सेफ्टी कवर लगाए गए हैं। बिजली विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पोल के संपर्क में आने पर करंट लगने की आशंका को कम करना और आमजनों को संभावित हादसों से सुरक्षित रखना है। अधिशासी अभियंता शशांक गुप्ता ने बताया कि बाजार क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से बिजली के पोलों को इंसुलेटिंग सेफ्टी कवर से ढका जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिजली के पोलों और उपकरणों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, वहां कूड़ा-कचरा न डालें और किसी भी प्रकार की खराबी या विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी...