Prayagraj News: बिजली चोरी रोकने को विभाग ने की अपील
प्रयागराज, जुलाई 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। न्यू खुसरोबाग 33/11 केवी उपकेंद्र क्षेत्र में 70 प्रतिशत लाइन लॉस दर्ज होने पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।उपखंड अधिकारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि बिजली चोरी, मीटर बायपास और मीटर से छेड़छाड़ के कारण विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से बिजली चोरी की सूचना विभाग को देने और मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.