Prayagraj News: बिजली चोरी में आठ पर मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: कल्याणी देवी क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ सोमवार को जांच अभियान चलाया गया। आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। विभाग की टीम ने बैदनटोला, दारा शाह अजमल और डफरिन क्षेत्र में करीब 35 उपभोक्ताओं के यहां जांच की गई। पांच उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले, जबकि तीन एलटी लाइन में कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए। इसके अलावा पांच उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया और दो की श्रेणी में बदलाव किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.