प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पुरानी झूंसी हवेलिया में गुरुवार शाम बिजली के मीटर से जबरन कनेक्शन जोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने एक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे उसका एक पैर टूट गया।​हवेलिया निवासी चाय विक्रेता सुहैल अहमद के मुताबिक पड़ोस के कुछ युवक उनके मीटर से जबरन तार जोड़कर डीजे बजा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से सुहैल की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी यास्मीन बानो पर भी ताबड़तोड़ वार किए गए जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की शिकायत पर झूंसी पुलिस ने आरोपी मो. असलम, दानिश, राजा और आदिल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर ल...