प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: 15 अगस्त की शाम बिजली की चपेट में आने से 51 वर्षीय संतोष यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मुरार पट्टी निवासी संतोष यादव पुत्र अक्षय कुमार यादव घर की बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और बिजली के तार से चिपक गए। परिजन उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचने पर चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। संतोष अपने माता-पिता की छह संतानों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी अन्ती देवी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य बच्चों की शादी होनी बाकी है। पति की मौत के बाद पत्नी अन्ती देवी बेसुध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...