प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के सलोरी मोहल्ले में बिजली खंभा हटाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने पिता-पुत्र की ईंट पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। कर्नलगंज पुलिस तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।चांदपुर सलोरी निवासी नरेंद्र सिंह की तहरीर के मुताबिक, उन्होंने अपने घर के पास लगे बिजली खंभे को हटवाने का विभाग में आवेदन किया था। इसकी जानकारी होने पर पड़ोसी जमुना प्रसाद, प्रकाश व वीरु और उनके बेटों ने गाली गलौज किया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने नरेंद्र सिंह और उनके पिता छोटेलाल से मारपीट की और ईंट पत्थर व लाठी डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...