Prayagraj News: बिजली उपभोक्ता हित सर्वोपरि शिकायतों का होगा निस्तारण-राधे श्याम
प्रयागराज, सितम्बर 15 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग के यमुनापार क्षेत्र के नवनियुक्त अधीक्षण अभियंता राधे श्याम का प्रयागराज से पुराना रिश्ता है। उन्होंने एमएनएनआईटी से पढ़ाई की है। मूल रूप से गोंडा जिले के रहने वाले राधे श्याम ने सोमवार को कहा कि बिजली उपभोक्ताओं का हित उनके लिए सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराया जाएगा और बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उपभोक्ता समय से बिजली बिल का भुगतान करेंगे तो विभाग का राजस्व बढ़ेगा। इससे उपभोक्ताओं की सुविधाओं और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: उपभोक्ता हित सर्वोपरि, शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.