Prayagraj News: बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई: डीएम
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण में दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवा लिखे जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि डॉक्टर अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखें। डीएम ने न्यूरोसर्जरी और नेफ्रोलॉजी की ओपीडी में पहुंचकर मरीजों की संख्या और इलाज की स्थिति जानी। इसके बाद दवा वितरण काउंटर, जनऔषधि केंद्र, सिटी स्कैन, ट्रॉमा सेंटर और एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया। आर्थो वार्ड-1 में वार्ड ब्वाय सोम सिंह और वार्ड-2 में शाहिद अली अनुपस्थित थे। दोनों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा, काउंटर पर दवा उपलब्ध नहीं है तो मरीज को अस्पताल परिसर के जनऔषधि केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.