Prayagraj News: बाल विवाह और महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने को किया जागरूक
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को सरायममरेज थाना क्षेत्र के खिजिरिहा गांव में बाल विवाह और महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एसीपी अपराध, एएचटी थाना प्रभारी, चाइल्ड लाइन प्रयागराज और सरायममरेज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने भाग लिया। इस दौरान अविवाहित छात्राओं और युवतियों से संवाद कर कम उम्र में शादी के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। बाल विवाह से संबंधित वीडियो क्लिप भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: लघु फिल्म बढ़ते बच्चे और नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.