प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बालों के कारोबार में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर बमरौली उपरहार स्थित इंद्रनगर निवासी युवक से 7.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि औरैया और इटावा के पांच लोगों ने उसे कारोबार में निवेश के लिए तैयार किया और अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन रुपये लेने के बाद वापस करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी यहां से कमरा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।इंद्रनगर निवासी विक्की साहू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संजय सिंह, राहुल सिंह, मनोज सिंह, श्याम सिंह और फूल सिंह ने उसे बाल के कारोबार में अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कारोबार में मुनाफे का झांसा देक...