प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। वाईएमसीए सेंटेनरी स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित इंटर हाउस हैंडबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में गोल्ड हाउस ने ब्लू हाउस को 6-2 गोल से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि बालक वर्ग में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को 8-1 गोल के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में गोल्ड हाउस ने पहला, ब्लू हाउस ने दूसरा और ग्रीन हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग में रेड हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बालक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार ब्लू हाउस के सुंदरम यादव, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का अंकितेश कृष्णा और सर्वश्रेष्ठ हमलावर का पुरस्कार रेड हाउस के चिराग को मिला। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: टीपीएस के वार्षिक ख...