प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इस वर्ष भारी बारिश के कारण जिले में बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन की ओर से राजस्व अधिकारियों को गांव-गांव जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद राजस्व लेखपाल और कानूनगो ने खेतों का निरीक्षण कर फसल को हुए नुकसान का आकलन किया। राजस्व विभाग की टीम ने किसानों की फसलों को हुए नुकसान के प्रतिशत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी। अब इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: किसानों और प्रभावित परिवारों के खातों में भेजी गई सहायता राशि इससे बारिश के कारण फसल गंवाने वाले किसानों को राहत मिलने ...