Prayagraj News: बारिश से फसल बचाने को कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लगातार हो रही असामयिक बारिश से खरीफ की तैयार फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने शुक्रवार को किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने किसानों से मौसम अनुकूल होने पर तैयार फसलों की जल्द कटाई और मड़ाई करने की अपील की है। साथ ही खेतों में जलभराव होने पर तत्काल पानी निकालने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने बताया कि धान, मक्का और अरहर की कटी फसल को खुले में न छोड़ें। खलिहान में रखे अनाज और भूसे को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: फसलों की क्षति का वीडियो, फोटो रखें बारिश में गिरी फसल को मौसम साफ होने पर अच्छी तरह सुखाने के बाद ही भंडारित करें। गीले अनाज का भंडारण न करें। लगातार बारिश के दौरान कीटनाशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.