Prayagraj News: बारिश में टूटी सड़कों और जलभराव से व्यापारी परेशान
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें बारिश के बाद टूटी सड़कों, जलभराव और यातायात जाम की समस्या पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि कोठा पार्चा, मोती महल चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, लीडर रोड और बाई का बाग समेत कई प्रमुख बाजारों में बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इससे दुकानदारों के साथ ग्राहकों और आम नागरिकों को भी परेशानी होती है। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल, विकास वैश्य, प्रियंका पाराशर, अनूप श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.