Prayagraj News: बारिश में जिलेभर में ढहे सात कच्चे मकान, कोई हताहत नहीं
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लगातार बारिश के चलते जिले की तहसीलों में कच्चे मकानों के ढहने का सिलसिला जारी है। देर रात तक जिले की अलग-अलग तहसीलों से मकान गिरने की सूचनाएं प्रशासन को मिलती रहीं। सदर तहसील में एक मकान ढहने की सूचना मिली है, जबकि करछना और कोरांव तहसील क्षेत्रों में तीन-तीन कच्चे मकान बारिश के कारण ढह गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि देर रात तक मकान गिरने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी ढहे मकान कच्चे निर्माण के थे। राहत की बात यह है कि मकान गिरने की इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बाढ़ से देवघाट पुल की बेयरिंग खिसकी, एक हफ्ते तक आवागमन पर रोका प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है और नु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.