Prayagraj News: बारिश में जानलेवा बन रहे बिजली के खंभे
प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश शुरू होते ही शहर में बिजली के खंभे जानलेवा साबित होने लगे हैं। पिछले तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली के खंभों में करंट उतरने की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को अल्लापुर के शिवाजी नगर (शर्मा चक्की के पास) एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 यह भी पढ़ें- बारिश में जलभराव से हादसों का खतरा, एडवाइजरी जारीघटनाएं शुक्रवार सुबह शिवाजी नगर में एक गाय बिजली के खंभे के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गई और मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर जांच कराई तो एक नहीं बल्कि पांच बिजली के खंभों में करंट उतरता मिला।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.