प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ विद्युत शवदाह गृह में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से अंतिम संस्कार में घंटों की देरी हो रही है। इसके अलावा परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था और धूप-बारिश से बचाव के लिए टीन शेड न होने से शोकाकुल परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद निशा गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर आयुक्त को अवगत कराया जा चुका है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पार्षद ने बताया कि शवदाह गृह में जेनरेटर लगाने के लिए संकल्प पारित किया गया था। शेड लगाने का भी निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नगर निगम की उदासीनता: अंतिम यात्रा भी हुई दुश्वार अभीतक न जेनरेटर लगा न शेड। अक्सर बारिश के समय बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में परिजनों को शव लेकर बार...