Prayagraj News: बारिश में कहीं पोल में दौड़ा करंट तो कहीं तार टूटने से अंधेरा
प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: लगातार हो रही बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। रविवार को अलग-अलग इलाकों में फॉल्ट, न्यूट्रल तार टूटने, 11 हजार वोल्ट की केबल में आग लगने और पोल में करंट उतरने की घटनाओं से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई मोहल्लों में लोगों को बिजली के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। शनिवार रात करीब 12 बजे कल्याणी देवी उपकेंद्र के डॉ. बनर्जी फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। इसी दौरान अटाला इस्लाम पार्क में न्यूट्रल तार टूट गया। रात करीब तीन बजे हसन मंजिल क्षेत्र में भी न्यूट्रल तार टूट गया। इसके बाद 11 हजार वोल्ट की केबल में आग लगने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। विभाग ने देर रात तक मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। धूमनगंज के नीवां में नए उपकेंद्र को चालू करने की तैयारी के तहत रविवार दोपहर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.