प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। लगातार बारिश ने शहर के फल कारोबार का गणित बिगाड़ दिया है। बाहर से आने वाले फलों की आवक और ढुलाई प्रभावित होने के साथ ही मंडियों में माल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। इसका असर फलों के भाव पर भी दिखाई दे रहा है।मुंडेरा मंडी में 25 अगस्त को सेब और अनार के भाव में कुछ नरमी आई थी। इसके बाद सितंबर के शुरुआती दिनों से ही भाव फिर से चढ़ गए। फुटकर बाजार में पांच सितंबर को अच्छा सेब 200 रुपये किलो, हरा अंगूर 130 रुपये किलो, संतरा 240 रुपये, अनार 200 रुपये किलो में बिक रहा है। वहीं 25 अगस्त से पहले सेब 150 रुपये, अनार 160 रुपये में बिक रहा था। फल व्यापारी मनीष कुमार राय ने बताया की वर्तमान में थोक में सेब दो हजार कैरेट व अनार 22 सौ रुपए कैरेट मिल रहा है। जो 25 अगस्त से पहले 18 सौ से 19 सौ...