प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहर में हुई बारिश के 48 घंटे बीत जाने के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। लोग बारिश के पानी के बीच आवागमन कर रहे हैं। खासकर आरओबी और अंडरपास से बारिश का पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश से निचले इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानीजलभराव की स्थितियाँ सीएमपी आरओबी के नीचे अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह एलनगंज अंडरपास के दोनों छोर पर भी पानी जमा है। जलनिकासी नहीं होने के कारण अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश थमने के दो दिन बाद भी पानी का निकासी न होना नगर निगम ...