Prayagraj News: बारिश के बीच कहीं खंभे में उतरा करंट तो कहीं केबल जली
प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: बारिश के बीच मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कहीं एबीसी केबल जल गई तो कहीं ट्रांसफॉर्मर और बिजली पोल में करंट आने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। कल्याणी उपकेंद्र के हसन मंजिल मोहल्ले में एबीसी केबल जलने से दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ और नया एबीसी केबल मिलने में देरी के चलते शाम तक आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह बमरौली में ट्रिपिंग होने से बिजली और पानी की समस्या हुई। धूमनगंज की सैनिक कॉलोनी और कबीर मंदिर क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग के कारण कटौती होती रही। शाम को गौतम नगर में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से केबल जल गई, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कल्याणी देवी उपकेंद्र के तिकोना पार्क ट्रांस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.