प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: जिले में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को हुए नुकसान का अब सर्वे कराया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सभी तहसीलों में फसल नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी एसडीएम और तहसीलदारों की टीम गठित की गई है। डीएम ने अधिकारियों को अपनी-अपनी तहसीलों में मौके पर जाकर फसलों का सर्वे करने और नुकसान का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए हैं। टीम को दो दिन के भीतर सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। कोरांव और बारा तहसील में बारिश और बाढ़ के कारण फसलों को अधिक नुकसान होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: एसडीएम ने कई गांवों का किया दौरा, लिया नुकसान का जायजा इन क्षेत्रों में प्रभावित इलाकों का विशेष रूप से सर्वे कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सर्वे कार्य में किसी तर...