प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: दधिकांदो मेला की तिथि नजदीक आ गई है। सलोरी की सड़कें बदहाल हैं और नगर निगम बारिश का हवाला देकर पैचिंग से हाथ खींच रहा है। इसी मुद्दे ने मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय तूल पकड़ लिया, जब सड़क पैचिंग को लेकर सलोरी के पार्षद राजू शुक्ला और नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान के बीच कहासुनी शुरू हो गई। जिस समय दोनों के बीच विवाद चल रहा था, उस दौरान कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अपर नगर आयुक्त के सामने खड़े थे। पार्षद ने दधिकांदो मेले से पहले सलोरी की सड़कों की पैचिंग हर हाल में कराने की मांग उठाई। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि बारिश में पैचिंग नहीं हो सकती। इसी को लेकर बहस तेज हो गई और देखते ही देखते मामला कहासुनी तक पहुंच गया। जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुं...