प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अल्लापुर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत शेखर अस्पताल से पुलिस चौकी तक करीब 600 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इस नाले के निर्माण से संबंधित क्षेत्र में पानी की निकासी सुचारु करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा एलआईसी रोड पर भी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। शहर की सड़कों और आसपास के इलाकों में बारिश के दौरान पानी जमा होने की समस्या को देखते हुए नाला निर्माण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था होने से लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है। नगर निगम के एक इंजीनियर ने बताया कि नया नाला निर्माण की योजना बन रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...