Prayagraj News: बारिश और फॉल्ट से कई मोहल्लों की बिजली गुल
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के बीच सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। दरियाबाद में रविवार रात ट्रांसफॉर्मर जलने से मोहल्ले में रातभर अंधेरा रहा। सोमवार दोपहर बिजली विभाग ने ब्लॉक लेकर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाया और आपूर्ति बहाल की। इस दौरान दोपहर ढाई से पौने चार बजे तक कई मोहल्लों की बिजली बंद रही।मलाकराज में सोमवार रात करीब आठ बजे फॉल्ट आने से भुसावाली गली, साउथ मलाका, इंद्रपुरी कॉलोनी, मलाकराज और बैरहना में बिजली गुल हो गई। धूमनगंज के कबीर मंदिर, मधुवन विहार, पुष्पगंगा अपार्टमेंट और प्रीतमनगर में भी फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। मीरापुर के ककरहाघाट के पास बिजली के खंभे में करंट उतरने पर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बैरहना में सुबह बारिश के दौरान फॉल्ट आने से बिजली चली गई। आपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.