Prayagraj News: बारिश और ठंड से गोवंशों के बचाव के इंतजाम करें अफसर
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: गोशालाओं में अव्यवस्थाओं और गोवंशों को बारिश व ठंड से बचाने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की गोशालाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कमियों को दूर कराने को कहा है। शुक्रवार को संगम सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि बारिश के चलते किसी भी गोशाला में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए। ठंड से बचाव के लिए तिरपाल सहित अन्य जरूरी इंतजाम समय से कर लिए जाएं। सभी खंड विकास अधिकारी नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की निगरानी रखें। डीएम ने गोशालाओं में हरे चारे और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ भूसा भंडारण सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.