Prayagraj News: बाढ़ से फसल नुकसान पर 1508 किसानों को मिला अनुदान
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बाढ़ से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिले के 1508 किसानों के खातों में कृषि निवेश अनुदान राशि भेजी गई। सोमवार को संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने तहसील सदर के प्रभावित किसानों को डेमो चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कृषि निवेश अनुदान राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।सदर तहसील के 34 किसानों के खातों में बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान के सापेक्ष अनुदान राशि भेजी गई। कार्यक्रम में अमरजीत सिंह, अमर सिंह, मान सिंह और इश्तवार आबिद रिजवी सहित अन्य किसानों को डेमो चेक दिए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाढ़ व मकान क्षतिग्रस्त होने पर 422 किसानों को मिले 78 लाख जिले की अन्य तहसीलों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.