Prayagraj News: बाढ़ पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास आज
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी सोमवार शाम चार बजे यमुना बैंक रोड स्थित गेट नंबर-9 पर स्थायी बाढ़ पंपिंग स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से प्रस्तावित इस पंपिंग स्टेशन से चौखंडी वार्ड एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। बरसात में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को परेशानी होती थी। महापौर ने बताया कि जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ कर नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.