Prayagraj News: बाढ़ देखने वालों के चक्कर में लगा जाम, शांतिपुरम तक फंसे रहे वाहन
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: बाढ़ का नजारा और रील बनाने वालों की गंगा पुल पर उमड़ी भीड़ के कारण सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जाम देर शाम तक रुलाता रहा। वाहनों की कतार पुल से शांतिपुरम तक लगी रही। जाम में फंसे लोग व्यवस्था को कोसते रहे। पुलिस ने दोपहर तक किसी तरह से जाम खुलवाया, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर पुल पर वाहन खड़ा कर रील बनाने वालों के कारण जाम के हालात बन गए। जल्दी निकलने के चक्कर में विपरीत दिशा में वाहनों को निकालने से समस्या विकट हो गई। हाईवे पर जाम लगे होने के चलते लोग फाफामऊ बाजार और शांतिपुरम की अन्य गलियों से वाहन निकालने लगे, जिससे हर मार्ग जाम से पैक हो गया। पुलिस सुबह से रात तक जाम खुलवाने के लिए जूझती रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.