प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मानसून सीजन शुरू होते ही बाढ़ से आम नागरिकों को बचाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कराई है। जिसमें बघाड़ा, सलोरी, बेली कछार, राजापुर, नेवादा क्षेत्रों में चिह्नांकन किया गया है कि किन घरों में बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांगजन रहते हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर इन घरों में राहत एवं बचाव कार्य किए जा सके। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों के अनुभवों के आधार पर कुछ काम अभी ही कर लिया है। पत्रकारों से हुई बातचीत में डीएम ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जिन क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित करती है, वहां पर यह लोग अभी से निगरानी रखे हैं। इस वक्त अभी स्थिति नियंत्रित है, लेकिन हम आने वाली विषम परिस्थित...