प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। एल्गिन रोड निवासी रुचि दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे वह डोसा प्लाजा के पास पहुंची थीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...