Prayagraj News: बाइक समेत गिरे दंपती, पत्नी को ट्रक ने कुचला
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के रिंगरोड फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार दोपहर ट्रक की चपेट में बाइक सवार दंपती आ गए। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल है। पुलिस ने घायल को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कानपुर नगर के कल्याणपुर राजकीय उन्नयन बस्ती में रहने वाले 58 वर्षीय शैम्युअल सिंह अपनी पत्नी 52 वर्षीय मीना देवी के साथ मेजा के समहन गांव स्थित रिश्तेदार राम सागर के घर आए हुए थे। दोपहर में दंपती बाइक से कीडगंज किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह औद्योगिक से क्षेत्र के रिंग रोड फ्लाईओवर के समीप पहुंचे उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार मीना को कुचल दिया। हादसे में शैम्युअल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.